Spread the love
आवाज ए हिमाचल
07 जून। मंडी के सरकाघाट उपमंडल की नबाही पंचायत के तत्ताहर में सरकाघाट-घुमारवीं सुपर हाईवे पर एक बाइक सवार युवक की टाटा सूमो के साथ हुई टक्कर। हादसे में युवक घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक गौरव कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह सरकाघाट से जाहू की तरफ़ तेज रफ्तार से जा रहा था और उसी समय विपरीत दिशा से आ रही टाटा सूमो गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।
बाइक सहित वह सड़क पर घायल हो कर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल ले गए, जहां युवक उपचाराधीन है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीआर शर्मा ने बताया घायल युवक की हालत स्थिर है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।