समर्थकों के साथ पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी कांग्रेस में शामिल

Spread the love

आवाज़  हिमाचल

02 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर भाजपा के विभिन्न पदों पर रहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी कश्यप ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शुक्रवार को दयाल प्यारी समर्थकों के साथ सोलन में कांग्रेस में शामिल हो गई। इस मौके पर कांग्रेस विधायक कर्नल धनीराम शांडिल और राजेंद्र राणा समेत  कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बता दें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर दयाल प्यारी ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। 11,651 मत हासिल कर दयाल प्यारी ने सबको चौंका दिया था। अब कांग्रेस में शामिल होने से पच्छाद की राजनीतिक में उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।

बीते दिन दयाल प्यारी कश्यप ने कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष कांग्रेस के रंग में रंग गईं। दयाल प्यारी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। पिछले 15 सालों से दयाल प्यारी जिला परिषद के सदस्य के तौर पर विभिन्न वार्डों से चुनाव जीतती आई हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में वह भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं थी, लेकिन ऐन वक्त पर टिकट कट गया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 21 फीसदी से अधिक मत प्राप्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *