संगीता थापा बनी लाडली फाउंडेशन कांगड़ा ज़िला की महासचिव

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विनोद चड्ढा,बिलासपुर

08 जनवरी।लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला कांगड़ा के धर्मशाला तहसील की सिद्धबाड़ी से समाज सेविका संगीता थापा को लाडली फाउंडेशन ज़िला कांगड़ा का जिला महासचिव नियुक्त किया। गोरतलेब है कि संगीता थापा कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन कि नवनियुक्त ज़िला कांगड़ा की ज़िला महासचिव का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *