शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की 17 दिसंबर से शुरू होगी तीसरी,पांचवीं व आठवीं कक्षा की परीक्षाएं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

25 नवंबर।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू करेगा। तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। यह परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों की पालना करना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षार्थियों व स्टाफ को फेसमास्क पहनना जरूरी होगा।

तीसरी कक्षा की डेटशीट
18 दिसंबर     शनिवार        गणित
20 दिसंबर      सोमवार     पर्यावरण शिक्षा
21 दिसंबर      मंगलवार      अंग्रेजी
22 दिसंबर       बुधवार        हिंदी

5वीं कक्षा की डेटशीट
18 दिसंबर     शनिवार     अंग्रेजी
20 दिसंबर      सोमवार     पर्यावरण शिक्षा
21 दिसंबर      मंगलवार     गणित
22 दिसंबर       बुधवार       हिंदी

8वीं कक्षा की डेटशीट
17 दिसंबर     शुक्रवार     अंग्रेजी
18 दिसंबर     शनिवार     संस्कृत
20 दिसंबर     सोमवार     गणित
21 दिसंबर     मंगलवार     कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, पंजाबी व उर्दु
22 दिसंबर     बुधवार     विज्ञान
23 दिसंबर     वीरवार     सामाजिक विज्ञान
24 दिसंबर     शुक्रवार     हिंदी
27 दिसंबर     सोमवार     हिमाचल की लोक संस्कृति व योग

प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 17 से 27 दिसंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।

– डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *