शाहपुर के चंबी मैदान में आज जनसभा को संबोधित करेंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

26 मई।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के एक दिन बाद अब पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल बनाएंगी।प्रियंका गांधी आज सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में जनसभा को संबोधित करेंगी।वह दोपहर 12:45 बजे हवाई मार्ग के माध्यम से गगल एयरपोर्ट पर पहुचेंगी।इसके बाद वह सड़क मार्ग से चंबी के लिए रवाना होंगी।प्रियंका गांधी की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंजाम किए गए है। हिमाचल पुलिस के लगभग 500 के करीब जवान तैनात किए गए है।शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार करने में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका सोमवार को कांगड़ा आ रहीं हैं।प्रियंका सोमवार सुबह पहले चंबा में जनसभा को संबोधित करेंगी,उसके बाद शाहपुर पहुंचेंगी।यहां बता दे कि
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार साढ़े पांच बजे अपने निवास छराबड़ा शिमला पहुंच गई हैं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में उनकी हिमाचल में रैलियां होनी है। चंडीगढ़ से वह हेलिकाप्टर के माध्यम से कल्याणी हेलीपेड पहुंची। हिमाचल में वह 29 मई तक रहेंगी।
शिमला से ही प्रियंका गांधी सोमवार को चंबा और शाहपुर के चंबी में चुनावी जनसभा के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही 28 मई को वह गगरेट और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन बड़सर में उनका रोड शो भी होगा। शाम को शिमला लौटने के बाद वह 29 मई को सुबह हेलिकॉप्टर से कुल्लू के लिए रवाना होंगी। वहां मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन मंडी पहुंचकर चुनावी रोड शो करेंगी और शाम को वापस शिमला लौट आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *