शाहपुर की नई नगर पंचायत में जीत कर आए नए चेहरे:देखे किसे कितने वोट मिले

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

12 जनवरी।नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड एक सिहोलपुरी में उषा देवी ने 50 वोटों से जीत हासिल की है।उषा देवी वरिष्ठ नेता स्वर्गीय लेहरी राम के परिवार से सबंध रखती है तथा उनके पति श्याम लाल भारतीय सेना में कार्यरत है।उन्हें 155 वोट मिली है।यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित था तथा यहां सात उम्मीदवार मैदान में थे।दूसरे स्थान पर सुनीता पत्नी रविन्द्र रही है।उन्होंने 105 मत हासिल किए है।तीसरे स्थान पर चरणजीत कौर पत्नी गुरविंद्र सिंह रही है।उन्होंने 81 वोट हासिल किए है।चौथे स्थान पर सुमन लता पत्नी मुकेश राज रही है।उन्होंने 43 वोट हासिल किए है।पांचवें स्थान पर परविन्द्र कौर पत्नी हरचरण सिंह रही हैं।उन्होंने 42 वोट हासिल किए है।छठे स्थान पर सीमा देवी पत्नी मनीष रही है।उन्होंने 29 वोट हासिल किए है जबकि सातवे स्थान पर सारिका घई पत्नी समीर घई रही है।अहम यह है कि इस वार्ड में दो वोट नोटा को भी डले है।इस सीट को कांग्रेस अपने खाते में जोड़ रही है।

वार्ड दो हाड़ा से उष्मा रही विजेता

समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी के वार्ड दो हाड़ा से ऊष्मा चौहान विजेता रही है।उष्मा चौहान राकेश चौहान की पत्नी है।अहम यह है कि इस वार्ड से केवल दो उम्मीदवार ही मैदान में थी।इस वार्ड में ऊष्मा चौहान रिकॉर्ड मतों से विजेता रही है।उष्मा ने 117 मतों से जीत हासिल की है।उन्हें 282 व अनुपम को 165 वोट प्राप्त हुए है।यहां एक वोट नोटा को भी मिला है।

वार्ड तीन झुलाड से आजाद कुमार रहे विजेता

कैरी पंचायत से शाहपुर नगर पंचायत में शामिल हुआ वार्ड तीन झुलाड में आजाद कुमार ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है।अहम यह है कि इस वार्ड से शाहपुर ग्राम पंचायत के लगातार दो बार प्रधान रहे कमल किशोर भी चुनाव लड़ रहे थे।कमल किशोर को मात्र 44 वोट ही मिले है।
आज़ाद कुमार ने 69 मतों से विजय प्राप्त की है।आज़ाद कुमार को 167 मत प्राप्त हुए है।दूसरे स्थान पर रणजीत सपुत्र मचला राम रहे है।उन्हें 98 मत मिले है।तीसरे स्थान पर रमन सपुत्र मेहर सिंह रहे है।उन्हें 75 वोट मिले है।चौथे स्थान पर मनोज कुमार सपुत्र ओम प्रकाश रहे है।उन्हें 52 वोट मिले है।मनोज अपना वार्ड छोड़ कर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे।उनका अपना वार्ड सिहोलपुरी है।सिहोलपुरी वार्ड आरक्षित होने के चलते उन्होंने तीन वार्ड से चुनाव लड़ा।पांचवे व अंतिम स्थान पर पूर्व प्रधान कमल किशोर रहे है।उन्हें 44 वोट मिले है।यहां बता दे कि कमल भी अपना वार्ड छोड़ कर झुलाड वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे।कमल का अपना वार्ड गोरड़ा 6 है तथा वहां उनकी धर्मपत्नी पूर्व प्रधान अरुणा रानी चुनाव लड़ रही थी।कमल को 44 मत मिले है।

 

वार्ड चार शाहपुर से शुभम ठाकुर रहे विजेता

एसटी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड चार शाहपुर में सबसे कम आयु के शुभम ठाकुर ने जीत हासिल की है।शुभम 24 साल के है तथा बीटेक के छात्र है।अहम यह है कि उन्होंने अपना वार्ड छोड़ कर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ा था।उनका अपना वार्ड झुलाड तीन एससी वर्ग के लिए आरक्षित था।शुभम भाजपा नेत्री रजनी ठाकुर के सपुत्र है।उन्हें 103 मत मिले है।दूसरे स्थान पर जय चंद सपुत्र खोजू राम रहे है।उन्हें 61 वोट मिले है।तीसरे स्थान पर अमर सिंह रहे है।उन्हें 48 वोट मिले है।चौथे स्थान पर कुलदीप सपुत्र उत्तम चंद रहे है।उन्हें 47 वोट मिले है।यहां बता दे कि कुलदीप भी दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे।उनका अपना वार्ड सिहोलपुरी एक है,लेकिन यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के चलते कुलदीप ने वार्ड चार शाहपुर से चुनाव लड़ा।पांचवे स्थान पर राकेश कुमार सपुत्र मदन लाल रहे है।उन्हें 32 वोट मिले है।

वार्ड पांच चन्दरुणं से निशा देवी रही विजेता

वार्ड पांच चन्दरुणं महिला के लिए आतक्षित था।इस वार्ड से सात महिलाएं चुनाव लड़ रही थी।यहां से निशा देवी विजय रही है।उन्हें 76 मत प्राप्त हुए है।दूसरे स्थान पर आरती देवी रही है।उन्हें 66 मत प्राप्त हुए है।आरती देवी वरिष्ठ पत्रकार राजीव पटियाल की।धर्मपत्नी है।वे मात्र 10 वोट से हारी है।तीसरे स्थान पर नीरज रही है।उन्हें 50 मत मिले है।चौथे स्थान पर कल्पना देवी व नीलम पठानिया रही है।उन्होंने 33-33 वोट मिले है।रेशमा को 32 व अमिता को 18 वोट मिले है।

वार्ड छह गोरड़ा से किरण रही विजेता

वार्ड छह गोरड़ा में किरण विजय रही है।किरण एक बार शाहपुर ग्राम पंचायत की सदस्य भी रह चुकी है।किरण को 112 मत मिले है।दूसरे स्थान पर अनिता रही है।अनिता पूर्व उप प्रधान पंकज महाजन की पत्नी है।उन्हें 103 वोट मिले है।तीसरे स्थान पर अर्चना नाग रही है।उन्हें 96 वोट मिले है।चौथे स्थान पर अरुणा रानी रही है।अरुणा को 95 वोट मिले है।अरुणा वर्तमान में शाहपुर पंचायत की प्रधान है।इस वार्ड में चार वोट नोटा को भी पड़े है।

 

वार्ड सात मंझियार से विजय गुलेरिया रहे विजेता

वार्ड सात मंझियार में विजय गुलेरिया विजय रहे है।वर्तमान में विजय गुलेरिया की धर्मपत्नी शालू पंचायत सदस्य है।विजय गुलेरिया ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।उन्हें 187 मत मिले है।दूसरे स्थान पर अश्वनी चौधरी रहे है।अश्वनी वर्तमान में शाहपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान है।अहम यह है कि वे लगातार 15 साल तक शाहपुर पंचायत के उपप्रधान रहे है।उन्हें 103 मत वोट मिले है।अश्वनी का अपना वार्ड दो हाड़ा महिला के लिए रिजर्व था तथा उन्होंने दूसरे वार्ड मंझियार से चुनाव लड़ा।तीसरे स्थान पर नरेश राणा रहे है।उन्हें 87 वोट मिले है।चौथे स्थान पर मनोज कुमार मंजू रहे है।उन्हें 54 वोट मिले है।पांचवे स्थान पर राजेश कुमार रहे है।उन्हें 31 मत मिले है।छठे स्थान पर रोशन लाल रहे है।उन्हें पांच वोट मिले है।यहां नोटा को एक वोट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *