शांता कुमार ने कहा कि सकंट की इस स्थिति में सबसे आवश्यक है मनोबल बनाए रखें

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

12 मई। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रशासन के सभी सहयोगियों को संकट की इस घड़ी में सफल संचालन के लिए बधाई दी है। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं को भी बधाई दी है। देश और प्रदेश के लगभग सभी विपक्षी नेता भी सहयोग देने लगे हैं। आज तो राहुल गांधी ने भी सहयोग की अपील की है। सबको बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा संकट गहरा है, लंबा हो सकता है, लेकिन एक बात याद रखिए कोई भी दुख मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं है वही हारा जो लड़ा नही।शांता कुमार ने कहा कि सकंट की इस स्थिति में सबसे आवश्यक है मनोबल बनाए रखना।

कुछ लोगों में तनाव बढ़ रहा है, आत्महत्या के मामले भी बढ़ रहे हैं। मनोबल बनाए रखने के लिए मन को अपने वश में रखिये। मन ही भटकता है। मन के मालिक बन कर जीवन जीएं गुलाम बन कर नहीं। याद रखिये़ मन के हारे हार है मन के जीते जीत।उन्होंने कहा हमेशा शुभ सोचिये, सोच सकारात्मक रखिये नकारात्मक नहीं। अच्छी पुस्तकें पढ़िये। एक धेय वाक्य बनाएं नकार को इंकार बिल्कुल इंकार, साकार स्वीकार, बिल्कुल स्वीकार। शांता कुमार ने जयराम ठाकुर से एक आग्रह किया है कि यह लॉकडाउन और सख्ती तब तक जारी रखें जब तक बीमारी नियंत्रण में नहीं आती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *