विरोधी ताकते किसानों को भड़का रही : बलदेव शर्मा

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
               25 दिसम्बर। बड़सर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने  कहा कि आज अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती है जो पार्टी उनको कोटि-कोटि नमन करती है। उनके मार्गदर्शन से भाजपा ने यह मुकाम हासिल किया है। राहुल गांधी के झूठ का पर्दा उठ चुका है। इसमें उन्होंने किसानों से दो करोड़ हस्ताक्षर किए जाने की बात कही थी, किसानों ने उसे बिल्कुल नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाई। केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि कानून बनाए गए हैं वह किसानों के हित में है। कुछ विरोधी ताकते किसानों को इसके विरुद्ध भड़का रहे हैं। जम्मू कश्मीर में केंद्रीय राज्य मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की मेहनत से भाजपा का कद काफी बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *