रिपीट मिशन के लिए लगा देंगे पूरी ताकत : अविनाश राय खन्ना

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

26 दिसम्बर। भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन का सोलन पहुंचने पर भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा सुशासन के लिए जानी जाती है, घर बैठे न्याय और घर बैठे सरकार से फायदे भाजपा में ही संभव है। कल देश के प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ किसानों को 18000 करोड़ का फायदा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है और सोलन शहर को नगर निगम के रूप में तोहफा दिया है इस नगर निगम में अपना महापौर और उपमहापौर हो इस लक्ष्य से हमें कार्य करना है। यह चुनाव 2022 का सेमीफाइनल होगा। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है ,केंद्र में नरेंद्र मोदी ,प्रदेश में जयराम ठाकुर और यहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सब हिमाचल के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आज से ही हम 2022 में मिशन रिपीट का संकल्प लेते हैं और मन पक्का कर इस लक्ष्य को हासिल करने आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और इसका बहुत बड़ा फायदा है 2022 में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *