Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
09 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने पार्थिव देह की परिक्रमा की। राहुल गांधी ने वीरभद्र के परिवार के साथ भी कुछ देर बात की और उसके बाद वे लौट गए। हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां लोगों ने राजा साहब अमर रहे के नारे लगाए।