राम सुभग बने नए प्रदेश मुख्य सचिव

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

05 अगस्त । हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को पद से हटा कर राम सुभग सिंह को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वीरवार को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। राम सुभग सिंह 1987 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, परिवहन, श्रम एवं राजेगार विभाग का कार्यभार था।

वीरवार सुबह हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटा दिया। प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। हिमाचल सरकार ने 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची को दिसंबर 2019 में मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *