रामशहर में मेकेनिक की दुकान जली

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

      शांति गौत्तम, बीबीएन
       16दिसम्बर।रामशहर के समीप नानक चौक पर एक मैकेनिक की दुकान जल कर राख हो गई।आग से लाखों का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना साय साढ़े छह बजे की है।मैकेनिक शेर सिंह दुकान के बाहर गाड़ी ठीक कर रहा था कि अचानक दुकान में आग लग गई।उसने शौर मचाया।शौर सुन कर साथ के लोग इकठ्ठे हो गए।
साथ लगती बावड़ी से पानी डाल कर लोगों ने आग बुझाई।लेकिन उसका लाखो का सामान जल गया।इस दौरान मैकेनिक भी झुलस गया।जिसे साथ लगते निजी अस्पताल में उपचार किया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार बिमला वर्मा मौके पर पहुंची और उसे दस हजार फौरी राहत राशि दी।नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भी पीड़ित मैकेनिक को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने की बात कही।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझने के बाद आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *