रणधीर का टिकट पक्का कर गए अनुराग, जुखाला में कबड्डी सेंटर बनाने का किया ऐलान 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। हिमाचल के 75 वर्ष पुरे होने पर श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के (गसौड) जुखाला में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सुचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पूरी गरमजोशी के साथ स्वागत किया।

लोगों की भीड़ देखकर अनुराग ठाकुर काफी खुश दिखे और उन्होंने मंच से आने वाले विधानसभा चुनाव में रणधीर शर्मा को भारी मतों से जीता कर विधायक बनाने की अपील भी की। अनुराग ठाकुर के इस ब्यान से रणधीर विरोधियों को काफी झटका लगा। अनुराग ठाकुर ने कहा की रणधीर शर्मा की जमकर तारीफ़ की।

रणधीर शर्मा की मांग पर अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि खेलो इण्डिया के तहत जुखाला में कबड्डी सेंटर बनाया जाएगा। भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल कर अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने साफ़ कर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रणधीर शर्मा ही होंगे। कुछ लोग रणधीर शर्मा के खिलाफ प्रचार करके उनका टिकट कटवाने की बात कर रहे हैं, परन्तु अनुराग ठाकुर के इस एलान के बाद रणधीर शर्मा के टिकट पर पक्की मोहर लग गई है। इस कार्यक्रम में करीब आठ हजार लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *