यहां 5 दिन दफ्तर में काम करेंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने निकाला आदेश

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

29 नवम्बर : हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारी सिर्फ 5 दिन दफ्तर आएंगे| मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को कोरोनवायरस के फैलाव को रोकने के लिए 31 दिसंबर तक सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करने की सुविधा दिए जाने की घोषणा की. हफ्ते के छठे दिन, कर्मचारी घर से ही काम करेंगे|उन्होंने कहा कि शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में रोजाना रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा| पहले इसे रात 8 से शाम 6 बजे तक लागू किया गया था|

Coronavirus की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से, खासतौर से जो विवाह जैसे सामाजिक समारोहों में शामिल हुए, उनके चलते हिमाचल में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब सभी सामाजिक समारोहों में लोगों के शामिल होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है| सभी राजनीतिक कार्य वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे|

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने अब 31 दिसंबर तक पहली से आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है| शनिवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूर्व में आठवीं तक के स्कूल 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया था, अब विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे| बच्चों की डिजिटल मोड में ही पढ़ाई जारी रखने के लिए लर्निग कक्षाएं जारी रखी जाएंगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *