मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना संक्रमित महिला ने दिया सुरक्षित बच्चे को जन्म

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

02 मई।  पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना संक्रमित महिला का ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। टीम ने पीपीई किट पहनकर महिला का ऑपरेशन किया। जो ऑपरेशन डेढ़ घंटे तक चला। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को कोविड वार्ड में रखा गया है। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद बच्चे का सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की जानी है। महिला का ऑपरेशन कोविड ऑपरेशन थियेटर में किया गया। इसे विशेष तौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाया गया है।

ऑपरेशन थियेटर को सैनिटाइज भी किया गया। प्रसव पीड़ा होने पर 25 साल की गर्भवती को शुक्रवार देर रात बरंगाल से चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। शनिवार सुबह महिला रोग विशेषज्ञ ने गर्भवती की जांच के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। पहले महिला का कोविड टेस्ट किया गया। इसमें वह संक्रमित पाई गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *