Spread the love
आवाज ए हिमाचल
4 जनवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गृह पंचायत विजयपुर को निर्विरोध चुना गया है। झंडूता से विधायक जीतराम कटवाल ने बताया की विजयपुर पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि निर्विरोध पंचायत को इनाम के तौर पर प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख तथा अपनी विधायक निधि से 2 लाख रुपए की विशेष प्रोत्साहन राशि देंगे ताकि पंचायत का विकास होने के साथ ही आपसी भाईचारा भी बरकरार रहे।
निर्विरोध प्रतिनिधियों में प्रधान पद के लिए सतीश कुमार धीमान, उपप्रधान श्याम लाल वैंश, वार्ड सदस्य के लिए वार्ड 1 से चमन चौधरी , वार्ड 2 से फुलां देवा, वार्ड 3 से गीता देवी , वार्ड 4 से सपना कुमारी, वार्ड 5 से सुभाष चंद को निर्विरोध चुना गया।