महिला की गला दबाकर हत्या

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

8 नवम्बर : पटना के नौबतपुर में घर में सो रही एक 52 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई| परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है|वहीं महिला के बेटे के मुताबिक महिला के तकिए के नीचे एक कागज मिला है

जिस पर लिखा था  इसे मारा है, बाद में सबको मारेंगे| बतया जा रहा है कि महिला घर  के एक कमरे में अकेले सोई हुई थी| वहीं उनके पति बरामदा में सो रहा  था |इसी दौरान अपराधियों ने महिला  की हत्या कर दी| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई|

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| वहीं घटनास्थल का निरीक्षण और परिजनों का व्यवहार देखते हुए पुलिस को उन्ही पर संदेह हो रहा है| बता दें कि हत्या वाले दिन ही मृतक महिला के पति की जमीन बिकी थी| जिसके दो लाख रुपए घर में रखे हुए थे|

वहीं मृतक महिला के पति के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात उनके घर में कुछ लोग दरवाजा पीट रहे थे| वह बाहर निकले तो कुछ लोग भागते दिखे| बाद में मां के कमरे में गए तो वह मृत पड़ी थी| उनके तकिए के नीचे एक कागज मिला जिसमें लिखा था| अभी इसे मारा है बाद में सबको मारेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *