महिला कांग्रेस ने शाहपुर क्षेत्र के सिहुंवा में किया पौधा रोपण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

मनीष कोहली, शाहपुर 

29 जुलाई। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया के नेत्रत्व में  महिलाओं ने  वीरवार को शाहपुर उपमंडल कि पंचायत सिहुंवा के घटनालू में पौधारोपण अभियान चलाया।अभियान का शुभारंभ रेणु बजवारिया ने पौधारोपण करके किया। रेणु बजवारिया ने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है ।लोगों को यह समझना चाहिए कि वनों से ही हमें शुद्ध वायु मिलती है ।हम सभी को मिलजुलकर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़- पौधे हमें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन प्रदान करते है।

जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़- पौधे वातावरण को हराभरा रखने में सहायक साबित होते है। बिना पेड़ -पौधों के इन्सान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज पेड़- पौधों के कम होने के कारण ग्लोबल वार्मिग की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों के आसपास पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेणु बजवारिया ,आकाश नीलम देवी , प्रीतम देवी कृष्णा देवी ,लज्या देवी ,संजीव , इशान आदि  अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *