मंडी में रेलिंग तोड़ 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

24 अक्टूबर : मंडी जिले के सुंदरनगर में शुक्रवार देर रात कार जलाशय की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार शीश महल से सुंदरनगर की ओर आ रही थी। टैक्सी स्टैंड के ऊपर तेज रफ्तार में होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार में सवार युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 31 साल के पुष्पराज के रूप में हुई है। वह गांव गलू रिवालसर तहसील बल्ह जिला मंडी का रहने वाला था। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी और तीन साल का बेटा भी है। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *