भारत में कोरोना से लड़ने के लिए ऋतिक रोशन और विदेशी सेलेब्रिटीज़ ने जुटाये 27 करोड़ रुपये

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

03 मई। अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत की ख़बरें लगातार आ रही हैं। ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत की ख़बरें भी बनी हुई हैं। ऐसे में ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए तमाम सेलेब्रिटीज़ भी जुटे हुए हैं। अब ऋतिक रोशन ने भारत की मदद के लिए शुरू किये गये एक फंड रेज़िंग केम्पन में आर्थिक सहयोग किया है। ख़ास बात यह है कि इस फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए कई विदेशी सेलेब्रिटीज़ भी भारत की आर्थिक मदद के लिए आगे आये हैं। लेखक और लाइफ़ कोच जय शेट्टी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। इस पोस्ट के अनुसार, गिव इंडिया के ज़रिए दुनियाभर के सेलेब्स ने आर्थिक योगदान दिया है। जय ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया है।

27 करोड़ से अधिक हुए जमा

पोस्ट के मुताबिक़, हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ ने 50,000 डॉलर डोनेट किये हैं। शॉन मेंडिस ने भी इतनी ही रकम दी है। द एलन शो ने 59000 डॉलर जुटाये हैं। ब्रेंडन बरचर्ड और रोहन ओझा ने 50,000 डॉलर दान किये हैं, जबकि  जैमी केरन लीमा ने एक लाख डॉलर दिये हैं। कैमिला केबेलो ने 6000 डॉलर जुटाये, जबकि ऋतिक रोशन ने 15,000 डॉलर डोनेट किये हैं। जय ने इन सभी को अपने चैनल्स के ज़रिए मदद की गुहार एम्प्लीफाई करने और ख़ुद डोनेट करने के लिए शुक्रिया कहा है।जॉन अब्राहम ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स एनजीओ के हवाले कर दिये हैं, जो इसका इस्तेमाल लोगों की ज़रूरतों को आगे बढ़ाने में कर रही हैं। अजय देवगन ने मुंबई में बीएमसी को एक अस्थायी कोविड-19 अस्पताल बनाने में मदद की। प्रियंका चोपड़ा लोगों की ज़रूरतों को आगे बढ़ाने के साथ फंड रेज़िंग में जुटी हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ब्रिटेन से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मंगाकर डोनेट किये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *