भारत में आज नए मामलों का आंकड़ा 4 लाख से अधिक दर्ज किया गया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

07 मई। भारत में आज नए मामलों का आंकड़ा 4 लाख से अधिक दर्ज किया गया और बीते 24 घंटों में होने वाली मौतों की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। तमाम उपायों के बावजूद कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों से अब ऐसा लगने लगा है कि यह घातक वायरस हमारे नियंत्रण से बाहर हो गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 4,14,188 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 3,915 संक्रमितों की मौतें दर्ज की गई जो पुराने सभी आंकड़ों की तुलना में अधिक है।

इसके बाद देश में अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,14,91,598 हो गया है और कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *