भाजपा नेता हिमंत बिस्व लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

10 मई। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ  ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इससे पहले दिन में भाजपा और राजग विधायक दल के नेता चुने गए सरमा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।

श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को राज्यपाल सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने भगवती का आशीर्वाद लिया। सरमा ने कामाख्या मंदिर और डोल गोविंद मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *