भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में भोजपुरी गायक को लगी गोली

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

27 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के बलिया में दीवाली से ठीक पहले दीवाली मनाई गई| लेकिन यहां पटाखे नहीं, बल्कि इसकी जगह जमकर गोलियां चलाई गईं| बीजपी नेता और मंत्री  के करीबी के बेटे के जन्मदिन के मौके पर बार बालाओं का डांस कार्यक्रम हुआ और जमकर हर्ष फायरिंग भी| लेकिन जन्मदिन का ये जश्न तब हादसे में बदल गया जब यहां मौजूद बिहार के मशहूर गायक गोलू राजा को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई| भोजपुरी गायक के घायल होने की ये तस्वीर वायरल हो गई है| गोली लगने की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं|घायल गायक को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया| पार्टी में एक तरफ बार बालाओं का डांस चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राइफल की आवाज आ रही है| तभी बिहार के मशहूर गायक गोलू राजा को गोली लगती है और वह स्टेज से भागते हुए नजर आते हैं| यह तस्वीरें गड़वार थाना क्षेत्र के महातमपुर गांव की हैं| जहां मंत्री के करीबी और बीजपी के नेता जो जिला पंचायत चुनाव के लिए बीजपी से टिकट के दावेदार भी हैं, उनके बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था| उसी दौरान डांस प्रोग्राम के दौरान नशे में धुत उनके दोस्तों ने राइफल से सैकड़ों राउंड गोलियां चलाना शुरू ​कर दिया जिसमें मंच पर कार्यक्रम कर रहे गायक गोलू राजा को गोली लग गई और वह मंच छोड़कर भाग गए| पुलिस ने फोन पर बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला है और घायल गायक से संपर्क किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *