भड़के किसानों ने किया हंगामा, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समारोह का विरोध 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

25 दिसम्बर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को कैंबवाला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के विरोध में पंजाब किसान यूनियन और पेंडू संघर्ष कमेटी ने प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसान कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस बल उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता भी उपस्थित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *