भटेछ निवासी विशाल कुमार बने शाहपुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष:605 मत प्राप्त कर हासिल की जीत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

30 अक्टूबर।विशाल कुमार शाहपुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।हिमाचल प्रदेश में हुए युवा कांगेस के हुए चुनाव में विशाल कुमार ने सबसे अधिक 605 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 1438 सदस्य थे।

6 सदस्य ने वोट नहीं किया।विशाल कुमार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भटेछ से सबंध रखते है।विश्व भारती 424 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे है।विश्व भारती को ब्लॉक उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार ने 293 मत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।विजय कुमार महासचिव होंगे,विजय सिहंवा के निवासी है,

जबकि सुनील कुमार ने 109 मत लेकर महासचिव पद हासिल किया है।सुनील बोह के निवासी है।विशाल की जीत पर युवाओं में भारी खुशी है।विशाल ने अपनी जीत के लिए पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *