बोह हादसा पीड़ितों की आर्थिक मदद को आगे आए ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अमित पराशर- रेम्बो कपलू,बोह

02 अगस्त।ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश ने सोमवार को बोह हादसा पीड़ितों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की।पंडित वेद प्रकाश ने सबसे पहले इस हादसे में अपने माता-पिता,एक बहन व दो भाइयों को गवां चुकी ललिता से उसके शाहपुर स्थित ससुराल में जाकर भेंट की तथा उन्हें सांत्वना देने संग आर्थिक सहायता भेंट की।ललिता हादसे में मृतक भीमसेन की बेटी है।

इस हादसे में भीमसेन सहित उनके परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है।हादसे के दौरान ललिता अपने ससुराल में थी,जिस कारण वे बच गई।ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने बाद में बोह घाटी पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।इस दौरान कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।पठानिया ने भी इस दौरान पीड़ित परिवारों को राशन किट्स भेंट की।केवल ने इस दौरान ब्राह्मण कल्याण परिषद का पीड़ित लोगों की मदद के लिए आभार जताया।इस दौरान ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेश सचिव अजय पंकिल,चंबा ज़िला के अध्यक्ष डॉ वृजिन्द्र शील शर्मा,ज़िला कांगड़ा के अध्यक्ष सरणदास, ज़िला सचिव चंडीदत्त शर्मा,कार्णिक पाधा,ज़िला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, देवदत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।पंडित वेद प्रकाश ने कहा कि बोह हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है तथा यहां जिस तरह से 10 लोगों की मौत हुई है और आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है वे दुखदाई है।उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में ब्रह्मण कल्याण परिषद पीडित परिवारों के साथ है तथा पीड़ित लोगों की मदद की गई है,आगे भी जरूरत पड़ने पर वे मदद करेंगे।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण परिषद समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती रही है तथा आगे भी करती रहेगी।

केवल पठानिया ने ब्राह्मण कल्याण परिषद का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ित लोगों को नाममात्र मदद मिली है।पीड़ित लोगों के रहने की व्यवस्था भी अभी तक नहीं हो पाई है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था करने की मांग की है।उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।इस दौरान पंचायत प्रधान सपना देवी,उप प्रधान पप्पू राम,जोधा राम,अक्षय कुमार,दरिणी के उप प्रधान राजेन्द्र शर्मा,शशि पाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *