बिलासपुर के जरुरतमंद लोगों के लिए जेपी नड्डा ने भेजा 51 हजार का राशन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
29 मई।बिलासपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जरूरतमंद परिवारों की रोजी रोटी व अन्य समस्याओं का ध्यान रखते हुए सयुंक्त व्यापार मंडल बिलासपुर के सौजन्य से राशन भेजा। यह राशन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सपुत्र एवं हिमाचल प्रदेश पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरीश नड्डा द्वारा जरूरतमंद परिवारों में बांटा गया। भाजपा जिला बिलासपुर के अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान तथा संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस सादे कार्यक्रम में जरूरतमंदों तक यह राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर हरीश नड्डा ने कहा कि वह अपने परिवार की शिक्षा और संस्कारों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत उनके पिता के आदेशानुसार राशन सामग्री को जरूरतमंद परिवारों तक पहंुचाने का प्रयास किया गया। उन्होने कहा कि पिता श्री का स्पष्ट कहना है कि कोई भूखा नहीं सोना चाहिए। हरीश नड्डा ने कहा कि आपदा का समय है लेकिन इसे हमें सेवा काल के रूप में मानकर चलना होगा। जितनी ज्यादा हो सके जनता की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि मुसीबत के समय में आपसी भाईचारा और प्रेम एक दूसरे की सहायता करके ही दर्शाया जाता है। नड्डा ने कहा कि मौजूदा समय बहुत कठिन चल रहा है ऐसे में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और कोई राशन, दवाई आदि से वंचित न रहे, इसी आशय को लेकर उनके पिता जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कुछ राशन सामग्री बिलासपुर जिला के उन लोगों को प्रेषित की है जो वास्तव में इस दौरान जरूरतमंद है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि यह समाज की सेवा करने का यह बहुत बड़ा अवसर है इसलिए पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा रोज रात को उनसे जानकारी प्राप्त करते हैं। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पण्डित ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा करीब 51 हजार राशि का राशन गरीबों और दिव्यांग लोगों के लिए भेजा है। उनके आदेशों का पालन करते हुए इस सेवा धर्म को निभाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सांख्यान, चमन गुप्ता, मोहित सांख्यान, नवीन सोनी, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *