आवाज ए हिमाचल
अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर
04 दिसंबर।बिलासपुर जिला के बरमाना थाना के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय लड़की के साथ यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला लड़का इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता है और दो – तीन माह पहले इस लड़के ने लड़की के घर पर इलेक्ट्रीशियन का कार्य किया था।
लड़की ने अपने ब्यान में बताया कि वे ऑनलाइन पेपर जमा करवाने के लिए स्कूल आई थी,इस दौरान लड़के ने लड़की के मोबाइल पर फोन करके उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने अपने घर बुलाया। लड़की लड़के को जानती थी इसलिए वह स्कूल से मार्किट तक आ गई जहां से लड़का इस लड़की को पैदल ही अपने घर ले गया।दोपहर करीब 12:30 बजे जब यह लड़की उस लड़के के घर पहुंची उस समय घर में कोई भी नही था।
जिसके बाद यह लड़का उस लड़की को अपने बेडरूम ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा लड़की के विरोध करने पर भी लड़का नही माना और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे यह धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद लड़की ने अपने पिता को कॉल की और वहां से पैदल निकल गई।आगे जाकर मार्किट में उसे उसके पिता मिल गए और उनके साथ वह कार में अपने घर को चली गई।
लड़की ने डर के मारे अपने पिता को कुछ नही बताया और घर जाकर देर रात को उसने अपनी मां को सारी घटना बताई, जिसके बाद लड़की के मां बाप ने पुलिस थाना बरमाना में जाकर इस लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाया और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342, 506 पोक्सो अधिनियम 4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक लड़का पुलिस की पक्कड़ से बाहर था।