बिक्रम जरियाल बने मुख्य सचेतक,संजय गुलेरिया नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

23 जुलाई।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली के दौरे से लौटने के बाद प्रस्तावित विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के बीच सियासी तैनातियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को उनके निर्देश के बाद विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक के अलावा अलग-अलग बोर्ड-निगम में उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए।
चंबा जिले के भटियात से विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त कर दिया है, जबकि हमीरपुर के भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
इससे पहले जुब्बल कोटखाई के विधायक रहे दिवंगत नरेंद्र बरागटा सरकारी मुख्य सचेतक थे। उनके निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। वहीं बिक्रम जरयाल मंत्रिमंडल के गठन से लेकर फेरबदल के दौरान मंत्री पद के दावेदार रहे थे।
प्रदेश में उपचुनाव की आहट के बीच सरकार ने फतेहपुर और उसके साथ लगते जवाली विधानसभा क्षेत्र से दो भाजपा नेताओं की भी निगम और बोर्ड में नियुक्ति कर दी है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भरयाल गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा जवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता संजय गुलेरिया को नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त महकमे की ओर से इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *