बड़े पर्दे पर इच्छाधारी नागिन बनने जा रही हैं श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

28 अक्टूबर : बॉलीवुड में इच्छाधारी नागिन का कॉन्सेप्ट काफी पुराना और असरदार रहा है| 80 के दशक में तो श्रीदेवी ने नागिन बन सभी को खौफजदा कर दिया था| अब कई साल बाद फिर वो ट्रेंड लौटता दिख रहा है|

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर पहली बार नागिन का रोल प्ले करने वाली हैं| उन्होंने एक नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है| श्रदा कपूर की नई फिल्म का नाम नागिन रखा गया है| फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है| इस बारे में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने विस्तार से बताया है| उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- अब ये पक्का हो चुका है, श्रद्धा कपूर एक इच्छाधारी नागिन बनने वाली हैं| फिल्म का नाम नागिन रखा गया है और इसे तीन पार्ट की सीरीज के तौर पर रिलीज किया जाएगा| फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं और निर्माता निखिल द्विवेदी हैं| इससे पहले रीना रॉय और श्रीदेवी भी इच्छाधारी नागिन बन चुकी हैं| एक्ट्रेस का ये नया प्रोजेक्ट सभी को उत्साहित कर गया है| इससे पहले श्रद्धा ने स्त्री में भूत का किरदार जरूर निभाया है,लेकिन अब उन्हें नागिन बन देखना काफी दिलचस्प होने वाला है| फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी बज क्रिएट हो गया है| खुद श्रद्धा भी अपने नए प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं| एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया है कि वे हमेशा से ही श्रीदेवी की बड़ी फैन रही हैं| वे कहती हैं- मुझे खुशी है कि मैं ऐसा किरदार निभाने जा रही हूं| मैं ऐसी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं, मुझे श्रीदेवी की नगीना काफी पसंद है| मैं हमेशा से ऐसा किरदार निभाना चाहती थी| मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म के साथ जुड़ गई हूं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *