फॉरेंसिक विभाग में बदले जा रहे भर्ती करने के नियम

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

               4 जनवरी। हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक निदेशालय ने कुछ कर्मचारियों के लिए आरएंडपी रूल में बदलाव किया है। इस कारण विभाग में कार्यरत कई कर्मचारी प्रभावित होंगे। बदलाव के कारण कई कर्मचारी प्रमोट होने से भी वंचित हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक निदेशालय की ओर से भर्ती व पदोन्नति नियमों में सभी वर्गों के लिए संशोधन किया जा रहा है। इसमें फॉरेंसिक विषय की शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य किया जा रहा है। इससे वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे विभाग में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन नियमों को गोपनीय तरीके से बदला जा रहा है। विभाग के कर्मियों को न तो उनकी बात रखने का मौका दिया जा रहा है और न ही विभागीय कमेटी की सिफारिश पर ध्यान दिया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश एफएसएल के निदेशक डाक्‍टर अरुण शर्मा ने कहा कि आरएंडपी रूल्ज में किया गया बदलाव उनके ध्यान में है। इस बदलाव से वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। यह बदलाव नई भर्तियों के लिए किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विभाग ने प्रदेश सरकार से राज्य में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू करने के लिए अपनी बात रखी है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *