प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
शिमला,25 नवंबर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित शोक सभा मे कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत पार्टी पदाधिकारियों ने अहमद पटेल को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की।
राठौर ने कहा कि पटेल के निधन से कांग्रेस ने अपना एक बड़ा नेता खो दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनके निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई है,जिसे कभी पूरा नही किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि अहमद पटेल  ने युवा कांग्रेस से अपना राजनैतिक सफर शुरू करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व नरसिम्हा राव के साथ काम किया।इसके अतिरिक्त सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के पद पर थे। राठौर ने कहा कि पटेल के निधन से कांग्रेस ने ही नही अपितु देश ने एक राजनेता खो दिया।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व सासंद विप्लव ठाकुर ने भी अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अपना एक श्रेष्ठ सहयोगी खो दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक धनीराम शांडिल, महासचिव चेतराम ठाकुर, शिमला जिला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, सुशांत कपरेट, इंद्रजीत सिंह, वरिंदर सूद, राजकुमारी सोनी, सोनिया चौहान, धर्मपाल ठाकुर, देवेन भट्ट, सेवा दल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, एनएसयूआई महासचिव मोहित ठाकुर के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *