प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी आज होंगे सेवानिवृत्त

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

30 जून। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सेवानिवृत्‍त हो रहे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी के सम्मान में राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में हाई टी का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति स्वामी का हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में एक वर्ष नौ माह का कार्यकाल राज्य के इतिहास में दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह न्यायमूर्ति स्वामी के प्रयासों के कारण ही संभव हुआ की नाहन, शिमला और किन्नौर में पोस्को अधिनियम के अन्तर्गत तीन फास्ट ट्रैक न्यायालय स्थापित हुए। उनकी शुरुआत के कारण ही राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक युक्त न्यायिक भवन का निर्माण संभव हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *