Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
जतिन लटावा,जोगिन्द्रनगर
10 जून। पूर्व सांसद स्वर्गीय म राम स्वरूप शर्मा की जयंती पर उनकी स्मृति में भाजपा युवा मोर्चा ने जोगिंद्रनगर सामुदायिक भवन में भाजपा मण्डलाध्यक्ष पंकज जम्वाल के मार्गदर्शन में
रक्तदान शिविर का आयोजन किया।शिविर का शुभारंभ
वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने किया।इस दौरान राम स्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मण्डल महामंत्री अजय सकलानी,कोषाध्यक्ष राजीव सूद,मण्डल सचिव शक्ति राणा,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गगन ठाकुर ,उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर,मण्डल महामंत्री नीतीश ठाकुर,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या आशा ठाकुर, व शान्ति स्वरूप के साथ मण्डल कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।