पुलिस ने 4 किलो 352 ग्राम चरस के साथ पकड़े दो लोग

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

8 नवम्बर : कुल्लू घाटी में इन दिनों चरस तस्‍करी जोरों शोरों से शुरू हो गई है। रविवार की सुबह सवेरे भुंतर पुलिस ने दो लोगो  से चार किलो 352 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक भुंतर पुलिस ने छरोडनाल में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दो लोग  वहां से पैदल गुजर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस को शक हुआ और शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर दोनों से चार किलो 352 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि दोनों युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

इतनी बड़ी मात्रा में चरस की खेप कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस हर पहलू की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *