पुलिस ने पकड़ी दो किलो 202 ग्राम चरस, नए साल के पहले दिन खाकी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                      1 जनवरी। नववर्ष के पहले ही दिन भोरंज पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। नाके के दौरान दो किलो 202 ग्राम चरस पकड़ी गई है। नए साल की शुरुआत में नशा ले जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब पुलिस इनसे गहन पूछताछ करेगी। फिलहाल नए साल की शुरुआत में ही पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई से लोग काफी खुश हैं। जाहिर है कि इससे पहले भी पुलिस बड़े स्तर पर नशा पकड़ चुकी है तथा कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार मुंडखर के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। शुक्रवा सुबह ही नाके के दौरान एक गाड़ी को निरीक्षण के लिए रोका गया। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी लदरौर की तरफ जा रही थी। निरीक्षण के दौरान गाड़ी के अंदर से दो किलो 202 ग्राम चरस बरामद हुई। जानकारी के अनुसार दाती राम, खेम सिंह निवासी कुल्लू तथा रवि हंस निवासी होशियार से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को अब पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।उधर, इसके बारे में भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि मुंडखर में एक गाड़ी में सवार तीन लोगों से दो किलो 202 ग्राम चरस बरामद की है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने दो मामलों में करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की थी। दो मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इनमें एक महिला भी शामिल थी। हमीरपुर पुलिस नशा तस्करों पर लगातार नजर रखे हुए है। गुप्ता सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। लगातार सामने आ रहे नशा तस्करी के मामलों से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह के नशे का प्रचलन समाज में बढ़ रहा है। स्थिति को भांपते हुए पुलिस नशा तस्करी को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *