पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ाई

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

31 अक्टूबर : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। आज सुबह से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बर्फबारी व बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।

कुल्लू-मनाली के पहाड़ों सहित धौलाधार पर्वत श्रृंखला पर भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। शुक्रवार को भी शिंकुला और बारालाचा दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के बीच समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के मुख्यालय केलंग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुच गया है। यहां -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। त्योहारी सीजन के बीच बारिश बर्फबारी होने के कारण दिवाली से पहले ही मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने अभी बारिश की संभावना नहीं जताई थी। लेकिन एकाएक मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से बूंदाबांदी हो रही है व आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *