पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई की अध्यक्ष बनी ममता शर्मा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर
04 दिसंबर।पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ (मंत्रालयिक कर्मचारी) बिलासपुर इकाई के चुनाव प्रमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमे आगामी तीन वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इन चुनाव में ममता शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। वहीँ चमन लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , पवन कुमार को महासचिव , प्रमोद कुमार को मुख्य सलाहकार , विजयी कुमारी को संगठन सचिव , खेम चंद को प्रैस सचिव तथा अंकित गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीँ रोशन लाल , विद्या सागर तथा गीतांजलि को कार्यकरिणी सदस्य चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *