पठानकोट से परौर तक मिली फोरलेन निर्माण को मंजूरी,जल्द शुरू होगा भू अधिग्रहण का कार्य

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

10 नवम्बर : पठानकोट-मंडी फोरलेन को लेकर बड़ी खबर है।सरकार ने पठानकोट से सिहुनी (32 मील) व सिहुनी से परौर तक फोरलेन निर्माण को मंजूरी दे दी है।

अहम यह है कि फोरलेन के लिए जल्द ही भू अधिग्रहण का कार्य शुरू हो जाएगा तथा दीवाली के बाद मुआवजा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में यह जानकारी अधिकारियों ने कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर को उपलब्ध करवाई है।

इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी जुड़े थे।अनुराग ने केंद्रीय विवि के निर्माण में लेटलतीफी पर जवाब तलब किया है।बैठक में अधिकारियों ने कहा कि पठानकोट मंडी फोरलेन के दो भागों को अभी तक स्वीकृति मिली है।

पठानकोट से सिहुनी और सिहुनी से परौर तक 62 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण होगा। दीवाली के बाद मुआवजा मिलने की शुरुआत होगी। नेशनल हाईवे का 66 किलोमीटर भाग लोक निर्माण मरम्‍मत करता है। मार्च 2021 के बाद सारा नेशनल हाइवे एनएच के अधीन अाएगा। इसके रखरखाव का जिम्मा भी नेशनल हाईवे अथारिटी के पास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *