पंचायत चुनावों में गड़बड़ी पर रखें नजर कार्यकर्ता : राठौर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

    18 दिसम्बर। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षो के साथ वर्चुअल बैठक की जिसमें उन्होंने सभी से फीडबैक लिया और पंचायत चुनावों को लेकर सभी को तैयार रहने को कहा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिलाध्यक्षों से जिला परिषद व नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को आगे लाने व उन्हें मजबूती से जिताने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में भाजपा के किसी भी राजनीतिक षडयंत्र को सफल नही होने देना है।

उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से इन चुनावों में अपनी पूरी नजऱ रखने और किसी भी गड़बड़ी का डट कर विरोध करने को कहा है। राठौर ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं में रोस्टर से छेड़छाड़ करते हुए फर्जी वोटर्स बनाए है उस सब पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा पंचायत चुनाव को हर तरीके से प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति आज नाजुक है इसलिए नगर निगम के चुनाव अभी नही करवाए जा रहे है।

जयराम को वीरभद्र तक पहुंचने के लिए युगों लग जाएंगे

मुख्यमंत्री के बयान पर राठौर ने कहा कि जयराम को वीरभद्र तक पहुंचने के लिए युगों लग जाएंगे। वह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं जयराम को इस तरह की भाषा बोलने के बजाय संयमित भाषा का प्रयोग कर वीरभद्र से सीखना चाहिए। आज भाजपा की सरकार कांग्रेस के समय हुए कार्यों के फीते काट रही है नए काम प्रदेश में कुछ नही हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *