द ग्रेट खली की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

20 जून।अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। टंडी देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत से सिरमौर में शोक की लहर है। रविवार देर रात तक उनका शव गांव नैनीधार पहुंच जाएगा। जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि द ग्रेट खली की मां टंडी देवी की तबीयत नासाज थी। जिसके बाद उनको लुधियाना के एक अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था।
जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय टंडी देवी की हालत बिगड़ने पर खली खुद उन्हें लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे थे। मां के इलाज के दौरान खली यहीं अस्पताल में ही रहे। खली के बड़े भाई मंगल राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *