दिवाली में डिमांड पर ही स्पेशल बसें चलाएगा एचआरटीसी

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

5 नवम्बर : दिवाली पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की डिमांड पर ही अंतरराज्यीय रुटों पर बसें चलाएगी। दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना व हरिद्वार से अब तक एचआरटीसी के पास अतिरिक्त बसें चलाने की डिमांड नहीं पहुंची है।

अगर लोगों की डिमांड आती है तो निगम दिवाली से चार दिन पहले ही अंतरराज्यीय रूटों पर बसों को दौड़ाया जाएगा। हालांकि पिछले वर्ष दिवाली पर लोगों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने 18 बसें अंतरराज्यीय रूटों पर चलाई थी। इन्हें डिमांड के अनुसार ही चलाया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

डिमांड न आने पर एचआरटीसी लॉग रुट पर बसें को नहीं चलाएगा। वहीं दिवाली में लोकल रुटों पर निगम का विशेष फोकस रहेगा।

निगम का दावा है कि दिवाली पर लोगों को आने जाने के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। ताकि लोग समय पर अपने के घरों में पहुंच सके।

गौरतलब है कि कार्तिक अमावस्या पर मनाए जाने वाली दिवाली महापर्व पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत व्यक्ति अपने-अपने घरों के लिए आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लोगों की अतिरिक्त बसें चलाने की डिमांड नहीं आई है। लोग लॉग रुट की बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं। इससे परेशानी भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *