उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मकान को लगी आग, एक दमकल कर्मी समेत तीन लोग घायल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

03 जून। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में शनिवार सुबह एक मकान में आग लग गई। आग लगने से एक दमकल कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस ने कहा, “हमें बुद्ध विहार इलाके में आग लगने की सूचना सुबह करीब 06:04 बजे मिली। आग बुझाने के लिए चार दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया। घटना में तीन लोग घायल हुए है।अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को फोन पर जानकारी दी, “आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उसे रोहिणी के सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *