तिरूपति मंदिर के आधार पर प्रदेश के मंदिरों में भी ड्रोन की व्यवस्था होगी: संजय कुंडू

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                      1 जनवरी। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने धर्मशाला में पत्रकार्ता वार्ता में कि कहा परिडिक्टिव पुलिसिंग से केस कम होने लगे है। पिछले 5 सालों में अपराधों में कमी आई है। हमने दुष्कर्म को लेकर 26 नंबर रजिस्टर शुरू किया है। हर सप्ताह आकलन होता है। इस सप्ताह एसटी एससी एक्ट में 8 केस इस सप्ताह एक भी नहीं हुआ।

अब हम 24 घंटे में पासपोर्ट वेरिफिकेशन कर रहे हैं। हर सप्ताह 700 से 800 आते हैं। पहले हमने11 दिन था अब हमने 24 घंटे कर दी है। हम नेशनल लेवल पर पहले हैं। आंध्र प्रदेश में 5 दिन लगते है। नियमों में 15 दिन का समय होता है। इस समय हमारे पास पासपोर्ट की कोई लेंडिंग नहीं है।1874 पुलिस जवान संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 4 को मौत हुई है। इस सप्‍ताह पुलिस ने 42296 चालान किए और 212.71 रुपये जुर्माना वसूला। नशा हमारे लिए बहुत प्राथमिक कार्य है। परिडिक्टिव पुलिसिंग से सामने आया है कि हमें रात को नाके लगाने जरूरत है। कोरोना में पुलिस ने जो काम किया वो देश के किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है। इसके लिए हमने जागरूकता को प्राथमिकता दी। उन्‍होंने कहा कि तिरूपति मंदिर के आधार पर प्रदेश के मंदिरों में ड्रोन की व्यवस्था होगी। कालका शिमला हाइवे में अगले साल हर जिला में ड्रोन व्यवस्था होगी। हिमाचल में 19 हजार सीसीटीवी कैमरा हैं इसको और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *