टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कैप्टन अमरिंदर देंगे 1-1 करोड़

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

 06 अगस्त । टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है।

भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट कर कहा , ‘भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का एलान करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। हम ओलंपिक में कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त पदक का जश्न मनाने के लिए आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यह एक कड़ा और रोचक मुकाबला था। हमारे लड़कों ने यह टोक्यो ओलंपिक में कर दिखाया है और 41 साल के बाद देश की झोली में ओलंपिक पदक डाला है। भारतीय हॉकी टीम में कुल 20 खिलाड़ियों में पंजाब के 11 खिलाड़ी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *