जोरावर स्टेडियम में मुख्यमंत्री के स्वागत को शाहपुर से जाएंगे तीन हज़ार कार्यकर्ता:केवल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

01 जनवरी।धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में होने जा रही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की आभार रैली में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन हज़ार कार्यकर्ता भाग लेंगे।कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर ले जाने के लिए विशेष तौर पर बसों का इंतजाम किया गया है।रविवार को विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक में कांग्रेस के तमाम अग्रणी संगठनों ने भाग लिया।इस दौरान तीन जनवरी को जोरावर स्टेडियम में आयोजित आभार रैली को लेकर चर्चा हुई।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा सत्र के लिए हिमाचल सरकार पहली बार धर्मशाला पहुंच रही है।विधानसभा सत्र चार से छह जनवरी तक चलेगा,तथा तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम मुख्यमंत्री आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह रैली भव्य व विशाल होगी तथा जिला कांगड़ा की जनता नई सरकार का स्वागत करने को पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने कहा कि इस रैली में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग तीन हज़ार लोग भाग लेंगे।इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार,एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम,भूतपूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल भन्द्राल, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सैनी,कांग्रेस पंचायती राज संगठन ब्लॉक् अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा ,रिटायर संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि पाल शर्मा,ज़िला पार्षद रितिका शर्मा,प्रधान अजय बबली,प्रधान हेमराज,रीना पठानिया,नमृता चंबियाल,जानवी महाजन, पंचायत समिति मनोज कुमार,पंचायत समिति सदस्य सुमन देवी,आशा देवी,हितेश चौधरी,विपुल पटाकू, पंचायत समिति देश राज,विक्रम राणा,संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *