जोगेंद्रनगर में निजी बसों की हड़ताल से निजी बस संचालक दो गुटों में बंटे

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

07 मई। मंडी के जोगेंद्रनगर में निजी बसों की हड़ताल से निजी बस संचालक दो गुटों में बंट गए हैं। शुक्रवार सुबह जिला कांगडा की बड़ी निजी बस संचालक ने हड़ताल से किनारा कर सवारियों को उनके गंतव्य स्थान तक पंहुचाना शुरू भी कर दिया। मंडी के रवाना हुई निजी बस मनाली तक जाएगी।

इधर टैक्सी यूनियन जोगेंद्रनगर भी हड़ताल से लौट आए हैं इससे आम जनता का सफर ओर भी सुगम हो गया है इससे पहले हड़ताल यात्रियों के लिए परेशानी बन चुकी थी हांलाकि काफी संख्या में निजी बस संचालक अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। अपनी मांगो को लेकर मंडी जिला में यह हड़ताल बीते कुछ दिनों से जारी है जिसमें अब अलग अलग धड़ हड़ताल से  किनारा कर रहे हैं इससे हड़ताल टूटने की अधिक संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *