जोगेंद्रनगर में गाड़ी अनियंत्रित होकर दो महिलाओं से टकराई, एक की हालत गंभीर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                जतिन लटावा,जोगिन्द्रनगर

28 मई। जोगेंद्रनगर के लड़भडोल क्षेत्र में सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर दो महिलाओं से टकरा गई जिसमें एक महिला घायल हो गई हैं। एक की हालत गंभीर है,  जोगेंद्रनगर अस्‍पाताल में उपचाराधीन है। हादसा सुबह 5 बजे हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे सैनिक वीरेंद्र कुमार बैजनाथ से अपने घर नागन दलेड को गाड़ी  hp29B9199 से आ रहा था।

तभी अचानक लड़भडोल बाजार से आगे गैस एजेंसी के पास कार अनियंत्रित होकर एक खंबे से टकराई और आगे से आ रही दो महिलाओं रीना देवी 45 वर्ष व अनुराधा 48 वर्ष भडोल जो पानी ले जा रही थी उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोग उन्हें प्राथमिक के लिए उपचार हेतु लड़ भडोल के सिविल अस्पताल में लाया गया ।रीना देवी को सर पर पत्थर लगने के कारण उनकी हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया। वहीं अनुराधा देवी को घर भेज दिया है। इस दुर्घटना में गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ है।

गनीमत यह रही की गाड़ी सड़क पर ही रूक गई नहीं तो ये नीचे खड्ड में गिर सकती थी। स्थानीय पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह और उनके सहयोगी मानक मुख्य आरक्षी बलदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह ने बताया कि  पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *