जोगिंद्रनगर के पिपली में  गुरु महाराज कुराटी महिला मंडल का गठन, विहरमा देवी बनी प्रधान

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

            जतिन लटावा, जोगिंद्र नगर

10 जुलाई।जोगिंद्र नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गांव कुराटी की महिलाओं ने महिला मंडल का गठन किया।महिला मंडल गुरु महाराज कुराटी ” के नाम से महिला मंडल का नामकरण किया गया।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, साथ में मकरिड़ी जॉन के मिडिया प्रभारी सुभाष राणा व वार्ड नंबर -2 से पूर्व वार्ड मेंबर ज्ञान चंद भी उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला मंडल को सुचारु रूप से चलाने के लिए महिला मंडल का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसमिति से विहरमा देवी को प्रधान पद के लिए चुना गया।सरोज कुमारी उपप्रधान ,आशा देवी महासचिव , हिना देवी सचिव , विमला देवी कोषाध्यक्ष , सिमरी देवी सलाहकार , अनीता देवी स्टोरकीपर चुना गया। हिमतु देवी , तवारसी देवी , कुंती देवी , कला देवी , जुध्या देवी , पानो देवी , पूजा देवी , कला देवी , शांता देवी , ममता , शालू  , चेतना , शिवानी , अंजली देवी को सदस्य चुना गया।

द्रुब्बल,पीपली की पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी ने महिला मंडल में चुने हुए पदाधिकारयों को बधाई व शुभकामनाएं दी ।ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने गांव की महिलाओं को नए महिला मंडल का गठन होने पर उन्हें  बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *