जयराम सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर शाहपुर कांग्रेस ने धारकंडी में मनाया काला दिवस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

27 दिसंबर।जयराम सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया।शाहपुर कांग्रेस ने इस दौरान प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में धारकंडी में कार्यक्रम आयोजित कर काला दिवस मनाया।इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एक तरफ भाजपा अपने तीन साल के कार्यकाल के जश्न मना रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश और देश की जनता करोना जैसी महामारी से जूझ रही है।

भाजपा सरकार के तीन साल झूठे जुमलों में ही निकल गए।प्रदेश की जनता को सिर्फ लॉलीपाप के सिवाए कुछ हासिल नहीं हुआ।पहले दो साल भाजपा को आरएसएस ने नही चलने दिया और तीसरा साल भाजपा की अपनी अंदरूनी लड़ाई में ही बीत गया।आज अगर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में देखा जाए तो भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को हमेशा गुमराह किया है,जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में स्वीकृत किए गए विकास कार्यों को भी पूरा नही कर पाई है।

भाजपा सरकार सिर्फ अखबारों के माध्यम से जनता को झूठ बोल कर गुमराह करती आई है।तीन साल भाजपा के घोटालों व जमीनी खरीद फरोख्त में ही बीत गए है।प्रदेश भाजपा सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की बैसाखियों पर चलने वाली अपंग सरकार बन कर रह गई है।उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार मोदी के नाम पर वोट दे दिए है,अब प्रदेश की जनता मोदी को भी जान चुकी है,कि उन्होंने सिर्फ झूठे वादे करके सत्ता हासिल की है।अब जनता भाजपा के जुमलों में नही आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *